Posts

दीपावली की प्रासंगिकता

Image
भारत त्योहारों का देश है।हर त्योहार के मनाए जाने के पीछे कुछ कहानियाँ जरूर होती है।त्योहार की प्रासंगिकता, उनसे जुड़ी संस्कृति ,रीति रिवाजों के तर्क जानने, समझने की ललक हमेशा से रही ।मैं  IISER पहुँचा ,वहाँ भारत के हर राज्य के प्रमुख त्योहारों को मनता देख रहा हूँ और कल्पना कर रहा हूँ कि भारत देश की संस्कृति  और कितनी समृद्ध हो सकती है! आज दीपावली  का पर्व है,आईये दीपावली की प्रासंगिकता का विश्लेषण करते है।हमे बताया गया है कि जब भगवान राम  वनवास पूरा करके  अयोध्या लौटे तब उनके स्वागत में दीपमाला सजाई गई और तबसे  दीपावली मनाई जाने लगी लेकिन दीपावली पर लक्ष्मी पूजन क्यों होता है? राम और सीता की पूजा क्यों नही?  दूसरा प्रश्न यह  कि दीपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों होती है, विष्णु भगवान की क्यों नहीं? दीपावली का उत्सव दो युग, सतयुग और त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। सतयुग में समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी उस दिन प्रगट हुई थी इसलिए लक्ष्मीजी का पूजन होता है। त्रेता युग में अश्विन मास के दशमी को राम ने रावण का वध किया, उस प्रतीक को हम दशहरा के ...

गाँधी के सँघर्ष

Image
गाँधी ने संघर्ष को कई चरण में अंजाम दिया। चाहें वह दक्षिण अफ्रीका के उदारवादी चरण की बात हो जब गाँधीजी ने भारतीयों को संगठित कर  'नेटल इंडियन कांग्रेस' की स्थापना की या फिर उस अहिंसात्मक प्रतिरोध(Peaceful resistance) की बात हो जिसे उन्होंने' सत्याग्रह' नाम दिया।दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा किये जाने वाले अत्याचारों, अन्यायों में भारी कमी आई। गाँधी  जनवरी 1915 में भारत आए।रौलेट सत्याग्रह शुरू करने के पहले , तीन संघर्ष किये,चम्पारण(First civil disobedience), अहमदाबाद(प्रथम भूख हड़ताल) और खेड़ा सत्याग्रह(First Non cooperation)    रौलेट सत्याग्रह  भारत मे उनका प्रथम जन आंदोलन था।जलियांवाला बाग हत्याकांड से देश रो पड़ा लेकिन गाँधी के सँघर्ष कहा रुकने वाले थे। 1919 से 1922के बीच दो सशक्त जनांदोलन चलाये गए-असहयोग और ख़िलाफ़त। 1922 के दौर में गिरफ़्तार और फिर रिहा होने के बाद वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे लेकिन सामाजिक रचनात्मक कार्यों में अग्रणी। 1929 में वह फिर सक्रिय होते है,रावी के तट पर पूर्ण स्वराज्य के मांग के साथ ही शुरू होता है सविनय अवज्ञा आंदोलन। ...

Rakhigarhi excavation:Correcting History

Image
Ancient marvel Harappa was discovered about 100 years ago.It was John Marshell ,the then head of Archeological Survey of India ,who ordered for the excavation work which ends in finding one of the most developed civilisation of world. Culture & Civilisation There is a difference in the term Culture and Civilisation although they are used interchangeably.When we mention Harappan culture,we should mean the more ancient duration 5500 BCE to 1500 BCE but when we use the term Harappan civilisation it should be specifically pointing the duration when this was at its peak around 2600 BCE to 1900 BCE .There had been a transformation from culture to civilisation. Common people understands all the ancient findings as INDUS VALLEY CIVILISATION but it is not that simple . There are four  different points which needs to be looked upon. When Harappa got discovered in 1920 ,it was found near the Ravi river which is a tributary of Indus ,later in 1922 when Mohenjo-Da...

Geoheritage sites of India

Image
It is said that Geology starts where history and archeology ends.Apart from having rich cultural diversity India has a rich geodiversity. Ironically, on the one hand, we reach out to Mars in search of evidence for early life, but on the other, we destroy such evidence that is so precious and right in our backyard. How many of us know about the little known Dhala meteoritic impact crater in Shivpuri, Madhya Pradesh, a 1.5-2.5 million year old preserved as a mark of a celestial collision when life must have just begun? (The more famous Lonar crater in Buldhana district of Maharashtra was dated to be about 50,000 years old). Or for that matter the 236,000-year old female Homo species discovered in Hathmora, Madhya Pradesh? Scientists initially called the fossil the “Narmada Man”, but this was a mistake; they later turned out to be that of a woman 27-32 years old. These are spectacular to look at even for the general public who may not understand that they are als...

चाटूकारों के नाम हास्य लेख

Image
हे इस चराचर जगत्‌ के समस्‍त  चापलूसो! आप पर कुछ लिखने से पहले आपको मेरा कोटि- कोटि प्रणाम! मुझे आप मेरी इस धृष्टता के लिए क्षमा करेंगे। आप पर मैं तो क्‍या, व्‍यास जी होते तो भी लिखने से पहले सौ बार दंड- बैठक निकाल लेते। उसके बाद भी आप पर लिखने का शायद ही दुस्‍साहस कर पाते। यह तो मेरा दंभ है कि हजार बारह सौ शब्दों का व्‍यंग्‍य लिखने वाला टुच्‍चा सा दिशाहीन, दशाहीन बुद्धिजीवी आप पर लिखने का दुस्‍साहस कर रहा है। आप मेरी इस गुस्‍ताखी को माफ करेंगे क्‍योंकि आप पर लिखना केतू पर थूकना जैसा है पर क्‍या करूं, अगर न लिखूं तो उपवास रखने के बाद भी  लिखे बिना मुझे कब्‍ज हो जाती है और आप तो जानते ही हो कि कब्‍ज हर बीमारी की जड़ है। हे साहब के प्रिय चापलूसो। साहब जितना आपसे प्रेम करते हैं उतना तो अपनी बीवी से भी नहीं करते होंगे। मैं तो बस अपनी कब्‍ज को दूर करने के लिए आप पर लिख रहा हूं। लिखने के बहाने आपको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। आप प्रातः स्‍मरणीय हो। आप किसी भी न काम करने वाले को साहब की नजरों से सातवें आसमान पर चढ़ा सकते हो तो किसी दिन- रात जिंदगी भर काम करने वाले को एक ...

आरक्षण:समीक्षा,समाधान, विधि-विधान और सरकार

Image
भारतीय समाज में कर्म को जन्म से ऊपर तरज़ीह दिए जाने का एक विस्त्रित इतिहास रहा है इसलिए आदि काल से वर्ण व्यवस्था जो कर्म आधारित थी उसके अनुसार समाज बहुत सुचारू रूप से चल रहा था लेकिन कैसे, कब और क्यों यह कर्म आधारित व्यस्था जन्म आधारित जाती व्यवस्था में बदल गई उसके कारणों की पड़ताल नही की गई। उसका दुष्प्रभाव यह रहा कि अपने ही समाज का एक तबक़ा हाशिये पर चला गया।छुआछूत जैसी मानसिक विकृति लोगों के मन मे घर करती रही औऱ हिन्दू समाज बटता गया।सामाजिक आंदोलन हुए,जागरूकता के प्रयास हुए लेकिन वो नाकाफ़ी रहे।     आरक्षण का संक्षिप्त इतिहास समाज के शोषित तबक़े को न्याय देने के लिए कानूनी रूप से प्रयास किए जाने लगे। गवर्नर लार्ड रिपन के समय 1882 में हंटर आयोग गठित हुआ जिसने दलितों की शिक्षा के लिए पहली दफा  कुछ कानूनी प्रावधान किए। अंग्रेज द्वारा बाटो और राज करो नीति के माध्यम से मसलन मोर्ली मंटो रिफॉर्म(1909),मांटेग्यू क्लेमस्फोर्ड रिफॉर्म( 1919) के तहत कम्युनल एलेक्ट्रोरेट  सुझाए जाते रहे और आख़िरकार 1932 के कम्युनल अवार्ड के ज़रिए हिन्दू को बांटने के लिए दलितों के लिए...

CONSTITUTIONAL CRISIS IN MAHARASHTRA

Image
Even as the Election Commission has already postponed Rajya Sabha polls, bye-elections and civic body elections in the wake of the pandemic. Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari on Thursday requested the Election Commission of India to declare elections to the nine vacant seats of the Maharashtra Legislative Council “at the earliest”.Why is it so urgent ? What is the constitutional crisis?  If Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray does not find a constitutional way out, he might have to resign from his post. Uddhav took oath as chief minister on November 28 last year. He was -- and is -- not a member of either of the two houses of Maharashtra legislature. Article 164 of the Constitution allows a non-legislator to occupy a post in the council of ministers, including the office of the chief minister for six months. Uddhav Thackeray's deadline ends on May 28. In pre-coronavirus era, Uddhav Thackeray was supposed to contest and win election to the Maharashtra legi...

TESTING TESTING &TESTING

Image
Pandemic challenge is on and one of the primary method to fight this is to test.Experts agree that mass testing for COVID-19, the disease caused by the coronavirus, would allow positive cases to be isolated and help identify those who came in contact with them, helping to curb further transmission. But how does testing happen and how does it help?  NAAT tests The most commonly used coronavirus tests are the WHO-recommended Nucleic Acid Amplification Tests (NAAT), which detect the SARS-CoV-2 virus responsible for the COVID-19 disease.   The specimen is usually collected from the upper respiratory tract using the nasopharyngeal swab technique - in which a sample is gathered from the throat behind the nose, containing a mixture of mucous and saliva.Samples are brought to a specialised laboratory and tested for SARS-CoV-2 using a real-time reverse-transcription polymerase chain reaction (rRT-PCR) assay - a method used to detect the presence of "specific genetic material from ...

Indian Republic is not secular

Image
Indian republic is not secular. Indian republic is not secular. Yes, you read it correctly.  I have the ample points to prove my point.Although I am not a constitutional expert but after pondering a lots of facts and considering various resources I have taken this charge .I suggest you to go through till the end and then make any conclusion. BEGINING OF THE STORY The basic thought of constitution makers behind accepting the concept of secularism is that the state should act devoid of religion.Rights given under the article 26 to article 30 meant for giving religious freedom to citizens but the same articles are being used to deny that freedom to a vast majority of people. If one sees the constitutional debate when these articles were drafted there would be a complete sense of déjà vu when minority activist presented unreasonable demands but the provisions were passed. Ironically this anomaly was brought to attention  in 1995 by a famous  parliamentarian Sye...

SECULARISM=पँथ निरपेक्षता & RELIGION doesn't mean धर्म

Image
सेक्युलरिज्म एक ऐसा शब्द है जो आधुनिक भारत की राजनीति में जहाँ तहाँ ही कौंधता रहता है।जब हमारे देश का सविंधान बन रहा था तब कुछ सदस्यों ने सेक्युलरिज्म शब्द को सविंधान प्रस्तावना में जगह देने की बात उठायी थी  तब यह मत औंधे मुंह  गिर गया था  सेक्युलरिज्म शब्द की उत्पत्ति पाश्चात्य जगत से है।यूरोप के सामाजिक आंदोलन के बाद यह तय हुआ कि सरकार के कामकाज में चर्च या पोप की दखलंदाजी बंद होगी।चर्च  सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नही करेगा।राज्य चर्च या रिलीजन से विमुख होकर काम करेगा।इसी विमुखता को यूरोप के प्रमुख भाषा अँग्रेजी  में  सेक्युलरिज्म कहा गया है।जब भारत देश का सविंधान निर्मित किया जा रहा था तो राज्य के रिलीजन से विमुख होकर काम करने की भावना को सेक्युलरिज्म के रूप में  जगह दी गई।जब भारतीय सविंधान का हिंदी संस्करण लिखा जाने लगा तब बहुत ही विचार विमर्श के बाद सेक्युलरिज्म का हिंदी अनुवाद पंथ निरपेक्ष किया गया। पंथ की प्रमुख विशेषताए क्या है? रिलिजन यूरोप का  एक शब्द है जिसका भारत देश मे समानार्थी पंथ है।पंथ की ...

अल्पसंख्यक

Image
भारतीय सविंधान सभा जब सविंधान बना रही थी उसी के समानांतर काल मे  देश का धार्मिक आधार पर  विभाजन भी हो रहा था।दूरदर्शी नेताओं को बटवारे के बाद भारत मे रुक जाने वाले अल्पसंख्यकों की  बहुत  चिंता थी ।उन्हें डर था कि भविष्य में कही कोई ऐसी सरकार न बन जाए जो अल्पसंख्यक के उपासना पद्धिति ,संस्कार,रहन सहन पर रोक लगा दे इसलिए सविंधान के आर्टिकल 29 और आर्टिकल 30 में इनके संरक्षण हेतु कुछ प्रावधान किए गए जिनमे इन्हें अपने पँथ या मज़हब की शिक्षा के लिए संस्थान खोलने और चलाने के पूरे अधिकार दिए गए।                  यह विदित रहे कि पूरे सविंधान में  पँथ आधारित अल्पसंख्यक की कोई भी मुक़म्मल परिभाषा नही  दी गयी  और यह शब्द  सविंधान में सिर्फ एक जगह ही प्रयुक्त हुआ।वैसे तो सविंधान में दो तरह के अल्पसंख्यक होने की बात कही गयी है पहला पंथ या मजहबी आधार पर दूसरा भाषाई आधार पर लेकिन हमारे देश की राजनीती में केवल पहला आधार ही ज़्यादा तवोज्जो पाता रहा है।दुनियाभर के किसी भी सविंधान में अल्पसंख्यक समुदाय को इतने अधि...

रामानंद सागर की उत्तर रामायण और विश्वशनीयता

Image
रमानंद सागर का सीरियल 'रामायण' लोकप्रियता के नव कीर्तिमान रच रहा है लेकिन उसी कथा के नायक श्रीराम के विषय में कई तरह के बेबुनियाद बाते जो प्रचलन में है उनका उचित अंत अभी तक नही हो सका है।           बहुत से लोग  सीता के अग्निपरीक्षा को राम के स्त्रीविरोधी होने के चश्मे से देखते है।प्रखर नारीवादी समूह इस तथ्य को नारी पर आदि काल से होने वाले अत्याचार के तौर पर बताकर अपने स्वार्थ सिद्धि के प्रायोजन को सफ़ल भी करने में लगे रहते है।वास्तविकता मात्र इतनी है कि अग्नि का प्रज्वलन केवल असली सीता को वापस लेने के लिए ही किया गया था।श्रीराम ने यह गूढ़ रहस्य अपने प्राणों से भी प्यारे भाई लक्ष्मण तक से छुपा कर रखी।रामचरितमानस के अरण्य कांड के दोहा 23 और लँका कांड के दोहा108 -109 से इस सच का पर्दाफाश किया जा सकता है कि सीता जी ने कोई भी परीक्षा नही दी थी। रमानंद सागर द्वारा दर्शाये गया यह कथा कोई अगर ध्यान से देखे तो उसे सहज ही  सम्पूर्ण राम कथा का ज्ञान हो जाएगा।रमानंद ने मुख्यतः पाँच रामायणों को अपने सीरियल का आधार बनाया जिनमे क्रमशः  वाल्मीकि रामायण,...